जमुई: सिकंदरा पेट्रोलपंप के पास ट्रैक्टर और पिकअप की टक्कर में एक मजदूर की मौत, एक घायल, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Jun 11, 2026 सिकंदरा पेट्रोलपंप के पास बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि ट्रैक्टर और पिकअप के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार एक मजदूर की मौत हो गई और एक मजदूर घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया और मृतक मजदूर के शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां गुरुवार की सुबह 8:00 बजे डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।