उद्यानिकी के साथ रोजगार और कौशल विकास
ग्राम तितना में शासकीय उद्यान रोपणी के लिए प्रस्तावित 4.5 हेक्टेयर भूमि का कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने निरीक्षण किया।
राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत नर्सरी स्थापना की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। नर्सरी के माध्यम से फलदार पौधों का रोपण होगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
साथ ही स्थानीय युवाओं एवं ग्रामीणों को माली प्रशिक्षण देकर उन्हें नर्सरी संचालन से जोड़ने पर जोर दिया गया।
कलेक्टर ने माकड़ी क्षेत्र में निर्माणाधीन महाविद्यालय, ग्रंथालय एवं स्कूल भवन तथा प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्र स्थल का भी निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्य के निर्देश दिए।
#Kondagaon #Chhattisgarh #सुशासन
3 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Sep 13, 2026