हसनपुर: हसनपुर में होमगार्ड की खून की उल्टी आने के बाद बिगड़ी तबीयत, हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
हसनपुर तहसील में तैनात एक होमगार्ड की अचानक खून की उल्टी होने के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान करीब 55 वर्षीय राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम पीठखेड़ा के रूप में हुई है। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार और गांव में गहरा दुख व्याप्त है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।