लोहरदगा: भंडरा डबल मर्डर: आरोपी न्यायिक हिरासत में, दोनों शवों का हुआ पोस्टमार्टम
लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धनामुंजी गांव में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस ने आरोपी मड़वा उरांव को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं मृतक मां और बहू के शवों का रविवार दोपहर करीब एक बजे लोहरदगा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। गौरतलब है कि शनिवार शाम धनामुंजी गांव में मड़वा उर