सरदारशहर: ढाणी सुहाणा गांव में वाशिंग मशीन और गैस सिलेंडर चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने रीको इंडस्ट्रियल एरिया से गिरफ्तार किया
सरदारशहर पुलिस ने ढाणी सुहाणा गांव में घर से वाशिंग मशीन और गैस सिलेंडर चोरी करने वाले बिकमसरा निवासी 21 वर्षीय परमेश्वरनाथ पुत्र न्योलनाथ सिद्ध को किया गिरफ्तार गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई वाशिंग मशीन और दो गैस सिलेंडर भी बरामद किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने वारदात में काम में ली गई एक बाइक को भी जप्त किया है।