सरदारशहर: पानी की पाइपलाइन लीकेज से परेशान लुहार बस्ती के स्थानीय लोगों ने जलदायिक विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
सरदारशहर में जलदायक विभाग की लापरवाही के खिलाफ लुहार बस्ती में स्थानीय लोगो ने मंगलवार दोपहर 2 बजे विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय निवासी नवीन कुमार सैनी ने बताया कि आपणी योजना की पाइपलाइन में लीकेज की समस्या से लोग परेशान हैं। लीकेज के कारण मेगा हाईवे के पास 24 घंटे पानी जमा रहता है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है।