मुरैना नगर: मुरैना में ट्रैफिक पुलिस का 100 ई-रिक्शाओं पर शिकंजा, नो एंट्री और बिना नंबर के मामलों में ₹50 हजार का जुर्माना
मुरैना शहर में यातायात पुलिस ने बीते तीन दिन तक विशेष अभियान चलाकर नियम तोड़ने वाले 100 ई-रिक्शाओं पर कार्रवाई की। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट, नो एंट्री में संचालन, गलत रूट, ओवरलोडिंग और बिना दस्तावेज चल रहे ई-रिक्शाओं को जब्त किया। तीन दिन चले अभियान में 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई के बाद ई-रिक्शा चालकों में हड़कंप की स्थिति रही।