पटना ग्रामीण: पटना में चार्ली चैपलिन उत्सव का हुआ आगाज, 16 से 18 अप्रैल तक हाउस ऑफ वेराइटी में होगा आयोजन
पटना के हाउस ऑफ वेराइटी में 16 से 18 अप्रैल तक तीन दिवसीय चार्ली चैपलिन उत्सव आयोजित किया जाएगा। इस दौरान उनकी प्रसिद्ध फिल्में जैसे 'द सर्कस', 'द किड' और 'चैपलिन' दिखाई जाएंगी। सिने सोसाइटी और हाउस ऑफ वेराइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस उत्सव का उद्देश्य नई पीढ़ी को चैपलिन की फिल्मों से रूबरू कराना है।