रावतसर: रावतसर में ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत, पल्लू पुलिस थाने में ट्रक चालक पर मामला दर्ज
पुलिस से शनिवार को जरिए प्रेस नोट मिली जानकारी अनुसार पल्लू पुलिस थाने में रणजीतराम बाजीगर निवासी रानिया हरियाणा ने मामला दर्ज करवाया कि मेगा हाईवे बिसरासर के पास एक ट्रक चालक ने वाहन तेज व लापरवाही से चला कर उसके भाई व भाभी जो बाइक पर सवार थे उसको टक्कर मारी जिससे उसके भाई की मौके पर मौत हो गई व भाभी घायल हो गई पल्लू पुलिस थाने में ट्रक चालक पर मामला दर्ज।