शिवपुरी नगर: गौशाला में बेटे को घर से पीटकर ले गए दो युवक, तीन दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, मां ने एसपी से की शिकायत
गौशाला की रहने वाली शीला पत्नि करन सिंह परिहार ने बताया कि 7 दिसंबर की दोपहर करीब दो बजे उसके घर जगदीश यादव और इंदल गुर्जर आये थे। उन्होंने बेटे संतोष परिहार उम्र 25 के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया था। शीला ने बताया कि दोनों को पीटने का कारण पूछा तो बेटे द्वारा गालियां देने की बात कही थी। बाद में दोनों बेटे को पीटते पीटते घर से ले गए थे।