हसनपुर: नगर पालिका अध्यक्ष ने सभासदों के साथ नाला निर्माण का किया निरीक्षण
हसनपुर। नगर पालिका प्रशासन की ओर से नगर में कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य का शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष राजपाल सैनी ने सभासदों के साथ औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता परखी और ठेकेदार को निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्माण सामग्री का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए।