रांची के सुजाता चौक के पास सोमवार देर रात करीब 11 बजे पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सभी वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। बता दें कि रांची के कई इलाकों से आए दिन रोड एक्सीडेंट के मामले सामने आ रहे हैं, जिसमें लोगों की जान भी जा रही है। रोड एक्सीडेंट की सबसे बड़ी वजह शराब पीकर वाहन चलाना होता है।