किशनगंज: फरिंगगोला चेकपोस्ट पर पुलिस ने जांच में कार से 4 लाख 41 हजार 870 रुपए किए ज़ब्त
किशनगंज, बुधवार को 4 बजे SP सागर कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि फरिंगगोला चेकपोस्ट पर मंगलवार की रात जांच के दौरान पुलिस ने एक कार से 4 लाख 41 हजार 870 रुपए नगद बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान जब उससे उक्त नकदी के संबंध में वैध दस्तावेज या प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने को कहा गया, तो वह कोई संतोषजनक जवाब या कागजात नहीं दिखा सका।