पुष्पराजगढ़: राजेंद्र ग्राम महाविद्यालय में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
राजेंद्र ग्राम महाविद्यालय में शनिवार शाम 5:00 बजे से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी के द्वारा रुचिका सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में शांति पूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने मैं भी रुचिका के नारे लगाए, इसके साथ सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने छात्रा को न्याय दिलाने की मांग की।