रावला: रावला पुलिस ने 3KND में कार्रवाई करते हुए हुडदंग मचाने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
रावला थाना पुलिस ने 3KND में कार्रवाई करते हुए हुडदंग मचाने वाले 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने सोमवार दोपहर 2:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि 3KND के लोगों के द्वारा सूचना दी गई थी कि 2 युवक शराब के नशे में अभद्र व्यवहार कर रहा है और हुडदंग मचा रहा है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पवन नवीन को गिरफ्तार किया है।