जगदलपुर: कांग्रेस की बकावण्ड जनपद अध्यक्ष के खिलाफ़ 19 जनपद सदस्यों ने लाया अविश्वास प्रस्ताव,जिला कार्यालय पहुँचकर सौपा पत्र।
बकावण्ड जनपद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पत्र सौंपने के बाद सभी जनपद सदस्य सीधे भाजपा जिला कार्यालय पहुँचें, जहाँ कांग्रेस समर्थित जनपद उपाध्यक्ष आचार्य रामानुजन व जनपद सदस्य तुलाराम भारती ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र पाण्डेय, महामंत्री वेदप्रकाश पाण्डेय मौजूद थे।