जगदलपुर: 137 उप निरीक्षकों का हुआ तबादला,प्रमोद कुमार सिंह को बस्तर से कांकेर, पीयूष बघेल व खोमराज ठाकुर को नारायणपुर भेजा गया।
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला हुआ है. यह ट्रांसफर आदेश डीजीपी अशोक जुनेजा ने जारी किया है. आदेश में 137 उप निरीक्षकों का नाम शामिल है. राज्य पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक में आवेदन पर विचार के बाद तबादले को मंजूरी दी गयी है।