जगदलपुर: रोटरी भवन के सामने खड़ी कार में लगी अचानक आग , कार जलकर खाक
आज रोटरी भवन के सामने खड़ी कार अचानक धूं धूं कर जलने लगी ,जैसे ही लोगों ने कार को जलते देखा उन्होंने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी । फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच आज पर काबू पाया परंतु तब तक कार बुरी तरह जल चुकी थी । चूंकि कार में कोई भी सवार नहीं था इसलिए किसी तरह की जनहानि नहीं हुई ,फिलहाल पुलिस कार के मालिक का पता कर रही है।