लालगंज: गंभीरपुर में यूपी डांस यूपी एग्रीज परियोजना के अंतर्गत चयनित किसानों को धैचा और धान का बीज निशुल्क वितरित किया गया
आजमगढ़ के मुहम्मदपुर ब्लॉक के राजकीय कृषि बीज भंडार गंभीरपुर पर शासन के निर्देशन में गुरुवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया । भाजपा नेता पूर्व मंत्री कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कृषि विभाग द्वारा संचालित यूपी डांस यूपी एग्रीज परियोजना अंतर्गत चयनित 30 ग्राम पंचायत के सभी किसानों को ढैंचा-धान बीज का निशुल्क वितरित किया गया ।