धुरकी: धुरकी कुंबाकाला जंगल में संदिग्ध हालत में मिला वृद्ध का शव, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Dhurki, Garhwa | May 27, 2026 धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत धोबनी गांव में बुधवार 11बजे 65 वर्षीय शकल कोरवा का शव कुंबाकाला की जंगल में संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि शकल कोरवा शनिवार की सुबह घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नह