सिमडेगा: 85 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं का घर पर मतदान कराया गया
सिमडेगा:- मंगलवार को 11 बजे झारखंड विधानसभा आम चुनाव -2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह के निर्देश पर 70-सिमडेगा एवं 71-कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के 85 से अधिक उम्र के वृद्ध मतदाता और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग के प्रावधानों के अनुसार होम वोटिंग कराया गया।