मोदनगंज: बंधुगंज चौराहा के समीप ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, चार लोग हुआ घायल
बंधुगंज चौराहा के समीप तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने रविवार के दोपहर बाइक में टक्कर मार दी जिसमें बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गया। बाद में मौके पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस ने सभी घायलों को इलाज को लेकर सदर अस्पताल जहानाबाद में भर्ती कराया है। वहीं ट्रक और चालक को भी अपने कब्जे में लिया है।