सुमेरपुर: शिवरात्रि के पर्व पर सुमेरपुर, तगतगढ़ सहित ग्रामीण क्षेत्रों में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजे भोलेनाथ के जयकारे
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सुमेरपुर तगतगढ़ नोवी पावा निंबेश्वर महादेव बामनेरा सहित शिव मंदिरों में गूंज रहे शिव का जय करें, समाजसेवी धीरज सांखला ने रविवार करीब 3:बजे जानकारी देते हुए बताया की सुमेरपुर के नीलकंठ महादेव मंदिर में पंडित अशोक व्यास द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर क्षेत्र के खुशहाली की कामना की भक्तों की लंबी कतारे दर्शन के लिए लगी हुई है।