टाटीझरिया: बेरहो में शॉर्ट सर्किट से पुआल के मचान में आग, पीड़ित किसान ने बिजली विभाग से मुआवजे की मांग की
बेरहो में शॉर्ट सर्किट से पुआल के मचान में लगी आग, पीडित किसान ने अंचलाधिकारी और बिजली विभाग से मांगा मुआवजा। टाटीझरिया थाना क्षेत्र के बेरहो गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक मचान में भीषण आग लग गई। इस घटना में बेरहो निवासी निरपत प्रसाद पिता गल्लू महतो का लगभग 500 बोझा पुआल जलकर पूरी तरह खाक हो गया।