चुनार: अदलहाट में ट्रेलर से टकराई ऑटो, तीन लोगों की मौत
अदलहाट के पास एक ट्रेलर के अनियंत्रित होकर पलटने और ऑटो के नीचे आने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों की पहचान कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल छह लोगों को वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।