बुदनी: शाहगंज में एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच शुरू
Budni, Sehore | Mar 9, 2025 रविवार को 4:00 मिली जानकारी में ज्ञात हुआ है कि। शाहगंज नगर में अज्ञात कारणों के चलते एक 22 वर्षीय युवक भूरा गौर ने घर पर बंद कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मौके पर पहुंचे शाहगंज पुलिस ने सब को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए बुधनी भेजा और मर्ग कायम कर मामले में आगे की जांच शुरू की है। घटना सुबह 8 बजे की बताई गई है।