बिहारीगंज: फायरिंग करते युवक का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस
बिहारीगंज में राइफल से फायरिंग करते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो पुलिस के संज्ञान में आने के बाद जांच शुरू की गई। पुलिस ने युवक की पहचान मधुकरचक वार्ड नंबर-दो निवासी बीरबल यादव के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में की है। थानाध्यक्ष लवकुश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई म