चायल: तिल्हापुर मोड़ पर दधिकंदो मेले का भव्य शुभारंभ, उमड़ी श्रद्धालुओं और दर्शकों की भीड़, आज है भव्य मेला
कौशाम्बी। तिल्हापुर मोड़ पर मंगलवार शाम दधिकंदो मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। चायल विधानसभा से आजाद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. निसार अहमद सिद्दीकी, आदित्य हॉस्पिटल के संचालक मयंक गुप्ता और मेला अध्यक्ष गुड्डू पटेल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। शुभारंभ के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। बीती देर रात तक चलता रहा मेला!