चास: सेक्टर-8B की स्ट्रीट-33 में 30 साल से जर्जर सड़क बनी मौत का जाल, बारिश में तालाब जैसा हाल
Chas, Bokaro | Jul 7, 2026 बोकारो जिले के बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-8B की स्ट्रीट-33 की सड़क पिछले करीब 30 सालों से बदहाल है। थोड़ी सी बारिश होते ही पूरी सड़क तालाब में बदल जाती है। कीचड़ और गड्ढों के कारण रोजाना स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। मंगलवार समय लगभग दो बजे स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर हर दिन छोटे-बड़े हादसे होते हैं।