नावानगर: पांडेयपुर में भाभी की हत्यारोपी देवर को पुलिस ने गिरफ्तार के बाद भेजा जेल
पांडेयपुर में भाभी की हत्यारोपी देवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार देवर पाण्डेयपुर गांव निवासी अजय पाण्डेय है। इसकी पुष्टि सिकरौल थानाध्यक्ष विरेन्द्र प्रसाद ने किया। उन्होंने बताया कि हत्यारोपी देवर की गिरफ्तारी गुप्त सूचना पर उसके घर से की गई है।