चकरनगर: अपरजिलाधिकारी के न आने पर एसडीएम ने सुनी शिकायतें, 21 में से 4 का हुआ निस्तारण
चकरनगर : सोमवार को 10 बजे सेचकरनगर तहसील प्रांगण में एसडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न किया गया। क्षेत्र से कुल 21 शिकायत पंजीकृत कराई गई, जिसमें 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी के न पहुंचने पर एसडीएम से ही शिकायत की गई।एसडीएम ने सभी विभागों के जिम्मदारों को समय पूर्वक निस्तारण करने हुक्म दिया।