चकरनगर: आधी-अधूरी बनी ढकरा पुलिया पर आवागमन हुआ शुरू, लोगों को हो रही है परेशानी
चंबल नदी के समीप निर्माणाधीन ढकरा पुलिया पर रविवार दोपहर करीब 1 बजे से आधे अधूरे कार्य के उपरांत भी आवागमन शुरू कर दिया गया। पुलिया के दोनों तरफ डामरीकरण करना तो दूर की बात, सड़क पर काली गिट्टी के बड़े बड़े पत्थर पड़े है। जिनकी रोलर से कुटाई भी नहीं कराई गई। जिससे उक्त मार्ग से निकलने के दौरान भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।