चकरनगर: तेंदुआ के आतंक से भयभीत किसानों को गोष्ठी के माध्यम से किया गया जागरूक, एक सप्ताह पूर्व खेतों पर दिखा था तेंदुआ
क्षेत्र के गनियावर( मानपुरा) गांव में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी प्रोजेक्ट के अंतर्गत जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी में तेंदुआ से कैसे बचा जाए के बारे विधवत जानकारी साझा की गई।वन अधिकारियों ने तेंदुआ से बचने के लिए किसानों को सबसे महत्वपूर्ण उपाय सिर्फ एक ही बताया कि किसान जंगल या खेतों पर जब भी जाएं झुंड बनाकर ही जाएं।