चकरनगर: चकरनगर क्षेत्र के 1440 लोगों को मिले घरों के स्वामित्व प्रमाणपत्र, लोगों में उत्सुकता दिखी
चकरनगर:गांवों में निवास करने वाले लोगों को घरों का स्वामित्व देने के लिए संचालित घरौनी योजना के तहत शनिवार को करीब 2 बजे चकरनगर तहसील के विभिन्न गांवों से 1440 परिवारों को घरों का स्वामित्व प्रमाण पत्र एसडीएम ब्रह्मानन्द सिंह कठेरिया के समक्ष वितरित किया गया। स्वामित्व प्रमाण पत्र लेने पहुंचे लोगों में भारी उत्सुकता देखने को मिली।