चकरनगर: आर्म्स एक्ट मामले में न्यायालय से फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
आर्म्स एक्ट मामले में कोर्ट से गैर हाजिर चल रहे अभियुक्त को चकरनगर पुलिस ने शुक्रवार दोपहर समय 2 बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ग्राम सगरा निवासी अभियुक्त विकास उर्फ टुंडे पुत्र दलवीर सिंह यादव के खिलाफ अवैध हथियार रखने के मामले में कोर्ट में मुकदमा चल रहा है लेकिन उक्त अभियुक्त लंबे समय से कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ तो पुलिस ने वांछित वारंटी को जेल भेज दिया