हसनपुर: सैदनगली थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी
सैदनगली थाना क्षेत्र के मोहल्ला मनिहारान में एक बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर लाखों रुपये के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए। यह घटना उस समय हुई जब पीड़ित परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था। चोरी की पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी सामान के साथ जाता दिख रहा है।