जांजगीर: बिहान योजना से सविता पटेल की राह बदली, घर से शुरू किया अचार-पापड़ का व्यवसाय
जांजगीर-चांपा जिले में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। योजना से जुड़कर महिलाएं अपने पारंपरिक हुनर को स्वरोजगार का माध्यम बना रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरक पहल ग्राम परसापाली की रहने वाली सविता पटेल ने की है, जिन्होंने अचार निर्माण को अपने व्यवसाय के रूप में अपनाया है।