प्रतापगढ़: 15 वर्षीय किशोरी ने पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की गुहार लगाई, पिता पर जबरन रिश्ता कराने का लगाया आरोप
जिले की 15 वर्षीय एक किशोरी ने शनिवार को जिला पुलिस अधीक्षक को परिवाद देकर अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। किशोरी ने आरोप लगाया कि उसके पिता और एक अन्य व्यक्ति उस पर जबरन दूसरी जगह रिश्ता करने का दबाव बना रहे हैं तथा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।परिवाद के अनुसार, किशोरी की सगाई 17 जनवरी 2026 को समाज की परंपरा के अनुसार एक युवक से हुई थी।