मरवन: करजा थाना क्षेत्र के जियन खुर्द पंचायत के मड़वन में अचानक लगी आग, 3 घर जलकर हुए राख
करजा थाना क्षेत्र के जियन खुर्द पंचायत के मड़वन वार्ड 13 में रविवार को दोपहर में अचानक आग लग गई। इस घटना में 3 घर जलकर राख हो गए। इस दौरान घर में रखा कपड़ा, अनाज, बर्तन तथा गहना सहित लाखों रूपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। अग्नि पीड़ितों में दिनेश साह, अवधेश साह व सुनीता देवी शामिल हैं।