मरवन: मड़वन के विभिन्न शिवालयों में महाशिवरात्रि के मौके पर पूजा अर्चना व जलाभिषेक के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
मड़वन प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के लिए शुक्रवार को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान बड़कागांव के जंगली महादेव मंदिर, प्रतापपुर के मनोकामना महादेव मंदिर, नरहरसराय के मलंगेश्वर महादेव मंदिर, करजा शिव मंदिर ,बहादुर चौक स्थित शिवालय धाम आदि जगहों पर जलाभिषेक व पूजा अर्चना के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।