मरवन: बोरबारा के बिजली उपभोक्ताओं ने बगैर सूचना बिजली काटे जाने से परेशान होकर सब स्टेशन पर किया हंगामा
बोरबारा में विद्युत विभाग द्वारा बगैर पूर्व सूचना के बिजली काटे जाने से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने उप मुखिया अशोक राय के नेतृत्व में रौतिनिया सब स्टेशन पर पहुंचकर हंगामा किया। लोगों का आरोप था कि पहले तो गलत बिल भेजा गया। वहीं सुधार के लिए आवेदन दिया तो सुनवाई नहीं हुई।