मरवन: करजा थाना क्षेत्र के एक गांव से ट्यूशन शिक्षक ने किया अपनी ही छात्र का अपहरण
करजा थाना क्षेत्र के एक गांव से कलयुगी शिक्षक ने अपने ही ट्यूशन के छात्रा का अपहरण कर लिया। मामले को लेकर छात्रा के पिता ने करजा थाने में उसके ट्यूशन शिक्षक धीरज कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बताया गया कि आरोपित शिक्षक छात्रा को उसके घर ट्यूशन पढ़ाने आता था, इसी दौरान बीते 4 मार्च को शिक्षक छात्रा को ले फरार हो गया।