मरवन: करजा थाना क्षेत्र के मधुबन में शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे रेल कर्मी की मौत
करजा थाना क्षेत्र के पकड़ी मधुबन में एक शादी समारोह में शामिल होने आए रेल कर्मी की अचानक मौत हो गई । वह मुजफ्फरपुर रेल कार्यालय में पार्सल विभाग में कार्यरत था ।मृतक की पहचान छपरा जिला के रिवील गंज थाना क्षेत्र के मुबारकपुर निवासी हरिशंकर शाह के रूप में हुई। वह अपने दोस्त ललन महतो के पुत्र की शादी में शामिल होने करजा थाना क्षेत्र के पकड़ी मधुबन पहुंचा था।