मरवन: मड़वन में समुदाय आधारित महिला नेतृत्व की प्रशंसा सह सम्मान समारोह आयोजित
मड़वन प्रखंड के पताही और हवाई अड्डा के समीप स्थित आकांक्षा सेवा सदन कार्यालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समुदाय आधारित महिला नेतृत्व की प्रशंसा सह सम्मान समारोह वंदना शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समारोह के माध्यम से महिलाओं के प्रति सामाजिक व लैंगिक असमानता से सामानता के लिए सबकी गिनती एक समान की मांग की गई।