सिमडेगा: सिमडेगा जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस का अभियान, एसपी ने कहा लगातार हो रही है कार्रवाई
सिमडेगा जिले को नशा मुक्त बनाने तथा युवा पीढ़ी को शराब के दलदल से बाहर लाने के लिए लगातार सिमडेगा पुलिस प्रयत्नशील है ।इधर सोमवार को भी 12:00 बजे अवैध शराब के विरुद्ध जिले के कई क्षेत्रों में अभियान चलाकर कार्रवाई की गई ।पुलिस अधीक्षक द्वारा 2:00 बजे जानकारी देते हुए बताया गया कि शराब के विरुद्ध पुलिस लगातार अभियान चलाकर कार्य कर रही है।