वारासिवनी: रेलवे स्टेशन परिसर में सुरक्षा में सेंध, चोर ने क्वार्टर की जाली तोड़ चांदी की चेन समेत सामान उड़ाया
रेलवे स्टेशन परिसर स्थित शासकीय क्वार्टर टी/8/1 में 16 सितंबर को अज्ञात चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। रेलवे कर्मचारी दुर्गेश वाड़वे सुबह 7 बजे ड्यूटी पर गए थे। इसी दौरान चोर सीमेंट की जाली तोड़कर घर में घुसा और होम थिएटर, प्रेस व चांदी की दो चेन चोरी कर लीं। शाम 6:30 बजे लौटने पर कर्मचारी को चोरी का पता चला। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।