जहानाबाद: टेंपो हादसे में दूल्हे के चाचा की दर्दनाक मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं, सदर अस्पताल में भाई ने बताई घटना
जहानाबाद: भतीजे की शादी के लिए सब्जी लाने जा रहे चाचा की टेंपू हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। देवरा मठ से मसौढ़ी जाते समय पूरपुरा कैली पुल के पास ऑटो, ट्रैक्टर और अन्य वाहन की टक्कर में वह नीचे गिरकर टेंपू से दब गए। गंभीर हालत में धनरूआ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया।