कुरावली: कुरावली क्षेत्र में दबंग चाचा ने भतीजे के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम जुनैसा निवासी रवि पुत्र भारत सिंह ने थाना में तहरीर देते हुए बताया कि बीते 15 तारीख की रात लगभग 8 बजे वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान उसके चाचा शराब के नशे में घर आए और गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर परिजनों ने लाठी-डंडों से रवि की मारपीट कर दी और उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज।