नारदीगंज: पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण करने नारदीगंज पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, अधिकारियों में मची खलबली
बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश शुक्रवार को अचानक नवादा जिले के नारदीगंज पहुंचे। उन्होंने पंचायती राज विभाग द्वारा निर्मित पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं, कार्यालय संचालन और जनसेवाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों से विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।