टिकारी: टिकारी SDM ने आधी रात अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, व्यवस्था में कई गड़बड़ियां मिलीं
Tikari, Gaya | Aug 6, 2026 टिकारी अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण आधी रात को SDM द्वारा किया गया। जाँच में जहाँ रात्रि प्रहरी सोये हुए मिले। वहीं पदस्थापित चिकित्सक और कर्मी भी आपात सेवा में नहीं मिले। अधिकारी ने रोगी वार्ड में जाकर मरीजों और उसके परिजनों से वा भी बात की। अस्पताल में गड़बड़ व्यवस्था पर अधिकारी ने चिंता जताई और इसके सुधार को लेकर मरीज व परिजनों को आश्वस्त कराया।